Jammu and Kashmir : आतंकी फंडिंग से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़, 6 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 03 Aug, 2024
Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में आतंकी फंडिंग से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है।
Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में आतंकी फंडिंग से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। ड्रग्स बेचकर आतंकियों की मदद करने वाले 6 सरकारी कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें 5 पुलिसकर्मी और 1 शिक्षक शामिल है। जांच में पता चला कि ये सभी सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के आईएसआई के एक नार्काे टेरर नेटवर्क का हिस्सा थे।
Jammu and Kashmir : बता दें कि ये लोग जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स के अवैध कारोबार में मदद करते थे और इससे प्राप्त फंडिंग का इस्तेमाल पाकिस्तान के आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए करते हैं। आरोपियों की पहचान कॉन्स्टेबल फारूक अहमद शेख, कॉन्स्टेबल खालिद हुसैन शाह, कॉन्स्टेबल रहमत शाह, कॉन्स्टेबल इर्शाद अहमद चाकू, कॉन्स्टेबल सैफ दीन और सरकारी शिक्षक नजम दीन के तौर पर की गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के आर्टिकल 311 (2) का इस्तेमाल करते हुए इन सभी को तत्काल सेवा से हटा दिया है।

