Create your Account
Bangladesh: ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र अस्थायी रूप से बंद, जानें क्या चल रहा पड़ोसी देश में
Bangladesh: नई दिल्ली: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। यह केंद्र राजधानी में भारतीय वीजा सेवाओं का प्रमुख और एकीकृत केंद्र माना जाता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचते हैं।
Bangladesh: आईवीएसी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र को बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद बंद कर दिया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन आवेदकों की आज की अपॉइंटमेंट थी, उनकी तारीखें आगे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Bangladesh: इससे पहले नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया था। मंत्रालय ने ढाका में भारतीय मिशन के आसपास कुछ चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों और बिगड़ते सुरक्षा माहौल को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा जताई कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय और राजनयिक दायित्वों के तहत भारतीय मिशनों, कार्यालयों और वहां कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
Bangladesh: यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब बांग्लादेश में एक नेता के विवादित बयान के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ गया है। भारत ने साफ संकेत दिया है कि अपने राजनयिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : रेलवे निर्माण प्रोजेक्ट में घोटाला, कर्मचारी ने कबाड़ी से मिलकर 2 करोड़ का लोहा बेच डाला, दोनों गिरफ्तार
- 2. India-US Trade Deal: भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर लगी लगभग मुहर, छोटी डील तैयार, FTA के लिए और इंतज़ार
- 3. MP News : मध्य प्रदेश में कृषि कैबिनेट की होगी शुरुआत, उन्नत तकनीक सीखने ब्राजील जाएंगे प्रदेश के किसान, किसान कल्याण वर्ष में सरकार की नई पहल
- 4. IND vs PAK U19 WC: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, खिलान-आयुष ने झटके 3-3 विकेट, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

