Create your Account
मानव तस्करी का भंडाफोड, 56 लड़कियों को रेलवे पुलिस ने बचाया, दो गिरफ्तार
Human Trafficking : सिलीगुड़ी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 युवतियों को मानव तस्करी के संदेह में बचाया है। इन युवतियों को बीती रात न्यू जलपाईगुड़ी-पटना कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से रेस्क्यू किया गया। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
बेंगलुरु में नौकरी का झांसा, बिहार ले जाया जा रहा था-
अधिकारियों के अनुसार, बचाई गई युवतियों की उम्र 18 से 31 वर्ष के बीच है और ये पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों की रहने वाली हैं। इन युवतियों को बेंगलुरु में एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया गया था, लेकिन इन्हें ट्रेन के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था। टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस को इतनी बड़ी संख्या में युवतियों को एक साथ यात्रा करते देख संदेह हुआ। जांच में पाया गया कि किसी भी युवती के पास वैध टिकट नहीं था, और उनके हाथों पर केवल कोच और बर्थ नंबर की मुहर लगी थी।
संदिग्ध परिस्थितियों में पूछताछ, दो लोग हिरासत में-
रेलवे पुलिस ने नियमित जांच के दौरान इन युवतियों से पूछताछ की, तो कई गंभीर विसंगतियां सामने आईं। युवतियों को यह भी नहीं पता था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। एक पुरुष और एक महिला, जो इनके साथ यात्रा कर रहे थे, विरोधाभासी बयान देने के कारण मौके पर गिरफ्तार किए गए। दोनों यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि बेंगलुरु में नौकरी का वादा होने के बावजूद युवतियों को बिहार क्यों ले जाया जा रहा था। इसके अलावा, उनके पास नौकरी की पेशकश या यात्रा के वैध कारणों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे।
मानव तस्करी की आशंका, जांच तेज-
रेलवे प्रशासन ने इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़े तस्करी रैकेट का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल, सभी 56 युवतियों को सुरक्षित उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 3. Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
- 4. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

