Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Haryana Assembly Elections: नायब सिंह सैनी की 10 साल में चौथी बार सीट बदली, 9 MLA के टिकट कटे, 25 नए चेहरों के बीच राम रहीम को 6 बार पेरोल देने वाले जेलर का नाम
Haryana Assembly Elections: चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सीएम नायब सिंह सैनी का नाम भी शामिल है, जो इस बार लाडवा सीट से लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह को लेकर यह बात दिलचस्प है कि वह 10 सालों के अंतराल में लगातार चौथी बार अलग सीट से उतरने जा रहे हैं। करनाल विधानसभा से सीएम सैनी की जगह पर जगमोहन आनंद को मौका दिया गया है।
Haryana Assembly Elections: बीजेपी के इस लिस्ट में एक नाम सुनील सांगवान का है जिन्होंने 4 दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइन किया है। बता दें कि सांगवान वही जेलर है जिन्होंने बाबा राम रहीम को 6 बार पेरोल दिया है। भाजपा ने अपनी लिस्ट में ओबीसी उम्मीदवारों को प्रमुखता दी है। इसके अलावा चर्चित चेहरों पर भी भाजपा ने दांव खेला है ताकि ऐंटी-इनकम्बैंसी फैक्टर की काट नेताओं के प्रभाव से की जा सके। जैसे राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को अटेली से टिकट मिला है।
Haryana Assembly Elections: इसके अलावा कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी भी लिस्ट में शामिल हैं। कैप्टन अभिमन्यु और ओमप्रकाश धनखड़ जैसे नेता भी भाजपा की सूची में शामिल हैं। अनिल विज एक बार फिर अंबाला कैंट सीट से उतरने जा रहे हैं।
भाजपा ने 9 मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे
Haryana Assembly Elections: भाजपा ने एक तरफ नामी चेहरों को उतारा है तो वहीं 9 मौजूदा विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं। पलवल विधायक दीपक मंगला, फरीदाबाद के नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम के सुधीर सिंगला, कैबिनेट मंत्री रंजीत चौटाला समेत कुल 9 विधायकों का पत्ता काट दिया गया है। अटेली से सीताराम यादव का टिकट कटा है और उनके स्थान पर राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती को मौका मिला है।
Related Posts
More News:
- 1. PV Sindhu: दुबई में फंसी पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- 'इंटरसेप्शन की आवाजें अब भी गूंज रहीं…'
- 2. Accident: नांगलोई में बेकाबू DTC बस का कहर, पैदल चल रहे लोगों को कुचला, दो की मौत के बाद भीड़ ने बस में लगाई आग
- 3. Friday Horoscope: इन राशियों पर रहेगी मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 4. Railway News : अप्रैल में 11 लोकल और 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, रायपुर-बिलासपुर रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

