Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
G20 Summit: दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे ट्रंप, इस देश की सदस्यता पर उठाए सवाल
G20 Summit: वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। बुधवार को मियामी में आयोजित अमेरिका बिजनेस फोरम में ट्रंप ने कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहा हूं। वहां जो हो रहा है, वह बेहद बुरा है। मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीका को अब G20 में भी नहीं होना चाहिए। मैंने साफ कह दिया है कि मैं वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करूंगा।”
G20 Summit: दक्षिण अफ्रीका ने 1 दिसंबर 2024 को एक साल के लिए G20 की अध्यक्षता संभाली थी और 22-23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। यह पहली बार होगा जब G20 समिट अफ्रीकी धरती पर आयोजित होगा। इससे पहले भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता की थी और नई दिल्ली में 18वें सम्मेलन की सफल मेजबानी की थी।
G20 Summit: G20 में कुल 19 देश और यूरोपीय संघ व अफ्रीकी संघ शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता दी गई थी। ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी को “कम्युनिस्ट” बताते हुए निशाना साधा और कहा कि मियामी उन लोगों का ठिकाना रहा है जो अफ्रीका में कम्युनिस्ट अत्याचारों से भागकर आए हैं। उन्होंने कहा, “दक्षिण अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों में जो हो रहा है, वह चिंताजनक है।”
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ‘हैप्पी होली’ कहना पड़ा भारी, मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, भाई-बहन गिरफ्तार
- 2. CG Crime : होली के दिन खून से लाल हुआ GPM, बेटे ने मां का गला घोंटा, पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला
- 3. Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, जेडीयू में बढ़ी हलचल
- 4. CG Weather : छत्तीसगढ़ में तेज होने लगी गर्मी, रायपुर में 38°C के करीब पहुंचा तापमान, शुष्क मौसम जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

