Create your Account
फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला NRI पकड़ा गया, हिट एंड रन केस में बड़ी कार्रवाई
Fauja Singh: जालंधर: पंजाब पुलिस ने दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह की हिट-एंड-रन हादसे में मौत के मामले में एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की फॉर्च्यूनर एसयूवी भी बरामद कर ली है। ढिल्लों को मंगलवार देर रात करतारपुर गांव से हिरासत में लिया गया और भोगपुर थाने में पूछताछ जारी है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।
पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की सूची तैयार कर जांच शुरू की थी। मंगलवार शाम एक फॉर्च्यूनर एसयूवी की पहचान हुई, जो कपूरथला के वरिंदर सिंह के नाम पर पंजीकृत थी। पूछताछ में वरिंदर ने बताया कि उसने दो साल पहले यह गाड़ी ढिल्लों को बेची थी, जो हाल ही में कनाडा से लौटा था। ढिल्लों ने हादसे के बाद जालंधर छोड़कर अपने पैतृक गांव करतारपुर में शरण ली थी। उसने कथित तौर पर हादसे में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
एसएसपी ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 114 वर्षीय फौजा सिंह, जो ब्यास गांव के निवासी थे, मंगलवार दोपहर टहलते समय जालंधर-पठानकोट मार्ग पर एक वाहन की चपेट में आ गए। श्रीमंत अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking : सीएम साय ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, धान खरीदी की समय सीमा बढ़ी
- 2. UP News : अयोध्या में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप
- 3. MP News : अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. CG News: हुई महंगी बहुत ही शराब की थोड़ी-थोड़ी पिया करो…छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से बढ़ जाएगी कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

