Breaking News
:

Entertainment News : करणवीर मेहरा ने किया बड़ा खुलासा, 'बिग बॉस 18' की 50 लाख की प्राइज मनी अभी तक नहीं मिली....

Entertainment News

वह अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Entertainment News : मुंबई। 'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के पॉडकास्ट पर अपनी जर्नी और शो से जुड़े कई राज खोले। इस दौरान उन्होंने शो की प्राइज मनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। करणवीर ने बताया कि 'बिग बॉस 18' की 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अभी तक उन्हें नहीं मिली है। करणवीर मेहरा ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया, "'बिग बॉस 18' की प्राइज मनी 50 लाख रुपये है, जो अभी तक नहीं आई है। हालांकि, 'खतरों के खिलाड़ी 14' का पैसा मिल चुका है और जो कार जीती थी, वो भी बुक करवा ली है। जल्दी ही कार आ जाएगी।"


Entertainment News : क्या जीत पहले से तय थी?
इस सवाल पर करणवीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ट्रॉफी जीतने की कीमत मुझे अपनी कार और घर देकर चुकानी पड़ी। ये सब भगवान की प्लानिंग थी। हर किसी ने किसी न किसी तरह मेरी जीत में योगदान दिया। मैं घर के अंदर सिर्फ मजे कर रहा था, जीतने की खास इच्छा नहीं थी। मेरा हर हफ्ते का खर्च कवर हो रहा था, इसलिए हार-जीत से फर्क नहीं पड़ता। ये शो पर्सनैलिटी पर आधारित है और दर्शकों को मेरी पर्सनैलिटी पसंद आई। मैं दूसरे नंबर पर भी आता तो मैं वही इंसान रहता।"


Entertainment News : शो जीतने के बाद मिल रहा है खूब प्यार-
करणवीर ने बताया कि शो जीतने के बाद उन्हें दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा, "मैं अब ज्यादा से ज्यादा फैंस के साथ समय बिता रहा हूं। शो के अंदर मुझे लगने लगा था कि मैं जीत सकता हूं, लेकिन बाहर आकर जो प्यार मिल रहा है, वो उम्मीद से ज्यादा है।" पॉडकास्ट के आखिर में करणवीर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। हालांकि, उन्होंने विस्तार से इस बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन यह साफ है कि वह अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us