Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Elephant Attack : हाथियों ने पहले मजदूर की टांगें तोड़ी, फिर गुस्सा कम नहीं हुआ तो रौंदकर मार डाला
Elephant Attack : मलेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों के एक उग्र झुंड ने एक व्यक्ति पर ऐसा कहर बरपाया कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पहले तो हाथियों ने उस व्यक्ति की टांगे तोड़ दीं और चले गए, लेकिन कुछ घंटे बाद वे दोबारा लौटे और उसे बेरहमी से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया।
Elephant Attack : यह भयावह घटना उत्तरी मलेशिया के गुआ मुसांग जिले की है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सैदी जाहरी के रूप में हुई है, जो एक लकड़ी काटने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करता था। उसका काम जंगल से पेड़ कटवाकर उन्हें बाहर पहुंचाना था। घटना 28 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब सैदी अपने पांच साथियों के साथ टेंट में सो रहा था। अचानक उन्हें हाथियों के झुंड के आने की आवाज सुनाई दी। खतरा भांपते ही सभी लोग भागने लगे, लेकिन सैदी भाग नहीं सका और हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया।
Elephant Attack : गुस्से में भरे हाथियों ने पहले उसकी दोनों टांगे तोड़ दीं और अधमरी हालत में छोड़कर जंगल की ओर लौट गए। साथी मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से सैदी को एक नजदीकी घर में छिपाया। सबको लगा कि अब खतरा टल गया है, लेकिन कुछ घंटों बाद वही झुंड फिर लौट आया। बताया जा रहा है कि झुंड का लीडर एक विशालकाय बुल एलिफेंट बहुत गुस्से में था। उसने चिंघाड़ते हुए हमला बोला और इस बार सैदी को बेरहमी से रौंद डाला।
Elephant Attack : जब साथी वापस लौटे, तो उन्होंने सैदी की लाश देखी जिसे हाथियों ने बुरी तरह कुचल दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वन विभाग और प्रशासन की टीमें हाथियों के झुंड को काबू में करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Elephant Attack : बताया जाता है कि सैदी पिछले 30 साल से पेड़ काटने के व्यवसाय से जुड़ा था, लेकिन इस नई साइट पर उसने सिर्फ दो हफ्ते पहले ही काम शुरू किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का यह हमला जंगलों में लगातार बढ़ते पेड़ कटाई कार्यों के कारण हुआ हो सकता है। मलेशिया में वनों की कटाई के चलते हाथियों के प्राकृतिक आवास तेजी से खत्म हो रहे हैं, जिससे वे अक्सर इंसानी बस्तियों और कामगारों पर हमला कर देते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Former Union Home Minister Shivraj Patil is no more: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- 2. Indigo crisis: इंडिगो संकट पर बड़ा अपडेट, पैसेंजर्स के 610 करोड़ रुपए का रिफंड प्रोसेस, 3000 बैग यात्रियों को सौंपे, इस तारीख तक सामान्य हो जाएगी फ्लाइट
- 3. CG Assembly winter session: विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द, आदेश जारी
- 4. December Supermoon 2025: आसमान में नज़र आ रहा साल का आखरी सुपरमून, चांस न करें मिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

