Create your Account
Earthquake: यहां महसूस हुए भूकंप के जबदरदस्त झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता
Earthquake: वाशिंगटन। अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के तटीय क्षेत्र में गुरुवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस (GFZ) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई, जबकि अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 6.0 आंका। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर गहराई में था और यह ओरेगॉन के बैंडन शहर से लगभग 295 किलोमीटर पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित था।
Earthquake: अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने भी सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह भूकंप ब्लैंको फ्रैक्चर जोन क्षेत्र में आया, जो कैस्केडिया सबडक्शन जोन का हिस्सा है।
Earthquake: यह इलाका ओरेगॉन और कैलिफोर्निया की सीमा के पास स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधि के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। ज्यादातर भूकंप गहराई में होते हैं और सतह पर कम महसूस किए जाते हैं। हालांकि इस बार के झटकों को तटीय क्षेत्रों में कुछ हद तक महसूस किया गया। लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य है।
Related Posts
More News:
- 1. CGPSC ESE 2026 Notification: CGPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, इतने पदों पर होगी भर्ती
- 2. Baramati by-election : सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के अंतर से दर्ज की सबसे बड़ी जीत
- 3. CG News : फायरिंग प्रैक्टिस बनी हादसा, .303 राइफल फटने से जवान घायल, गर्दन के पास लगा शेल
- 4. CG News : जंगली सूअर के हमले से 5 महिलाएं घायल, तेंदुपत्ता तोड़ने गई थी जंगल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

