Create your Account
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन की धमकी, ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग, अमिताभ बच्चन से जुड़ा है मामला
Diljit Dosanjh: नई दिल्ली। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है और 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द करने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि दिलजीत के हालिया व्यवहार से 1984 सिख नरसंहार के पीड़ितों का अपमान हुआ है।
Diljit Dosanjh: बता दें कि, दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर पहुंचकर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छुए, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। संगठन का दावा है कि 1984 में हुए सिख दंगों के दौरान अमिताभ बच्चन ने कथित रूप से भीड़ को भड़काने का काम किया था। एसएफजे के अनुसार, दिलजीत का यह कदम उन हजारों पीड़ितों, विधवाओं और अनाथों का अपमान है, जिन्होंने उस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया।
Diljit Dosanjh: एसएफजे ने कहा है कि 1 नवंबर सिख नरसंहार स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और ऐसे दिन दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित करना “अनुचित” है। संगठन ने आयोजकों से कार्यक्रम रद्द करने की चेतावनी दी है और सिख समुदाय से इसे बायकॉट करने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, आहत महिला ने उठाया खौफनाक कदम
- 2. AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया
- 3. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, यहां देखें लाइव
- 4. India-US Trade Deal: डील तो ठीक पर भारत में नहीं बिकेगा अमेरिका का दूध, दही और घी, जानिए ऐसा क्यों?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

