Create your Account
Crime News : दिनदहाड़े डबल मर्डर, घर से बुलाकर दो युवकों को गोलियों से भूना, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा...
- Rohit banchhor
- 21 Mar, 2025
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Crime News : गाजीपुर। शुक्रवार की सुबह यूपी के गाजीपुर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मलदहिया बगीचे के पास सुबह करीब 11.30 बजे हुई, जहां दो बाइकों पर सवार हमलावरों ने चिलौना कला गांव के 18 वर्षीय अमन चौहान और 20 वर्षीय अनुराग सिंह उर्फ धोनी को घर से बुलाकर गोली मार दी। दोनों के सिर में नजदीक से गोलियां दागी गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर ऊंचौरी बाजार की ओर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
Crime News : बता दें कि गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, जहां उन्होंने खून से लथपथ अमन और अनुराग के शव देखे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और शवों को पुलिस के कब्जे में लेने से रोकने की कोशिश की। परिजनों ने जिला अधिकारी (डीएम) को मौके पर बुलाने की मांग की और एंबुलेंस के आगे खड़े हो गए। सैदपुर और खानपुर थानों की पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके से तीन पिस्टल के खोखे बरामद हुए हैं, जो हत्यारों की क्रूरता की गवाही दे रहे हैं।
Crime News : क्या है हत्या का रहस्य?
पुलिस के मुताबिक, अमन चौहान और अनुराग सिंह सुबह गांव में थे, तभी दो बाइकों पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन्हें अपने साथ ले जाने के बहाने बुलाया। कुछ ही देर बाद बगीचे में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
Crime News : पुलिस जांच में जुटी, एसपी ने दिया बयान-
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सैदपुर अनिल कुमार के नेतृत्व में खानपुर और सैदपुर थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया, प्रथम दृष्ट्या यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही इस वारदात का खुलासा होगा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP: प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री का विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है केन्द्रीय बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 2. Dehradun Accident: उत्तराखंड के कालसी में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मौत की आशंका
- 3. BBC Indian Sportswoman of the Year 2025: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित
- 4. CG Crime : पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

