Create your Account
CG News : आदतन बदमाश पर घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई...
- Rohit banchhor
- 27 Jul, 2024
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। मारपीट मामले में घरघोड़ा पुलिस ने आदतन बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। मारपीट मामले में घरघोड़ा पुलिस ने आदतन बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बता दें कि तेजेश्वर राव ने थाना घरघोड़ा में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। तेजेश्वर राव जो एस.के.एल. ट्रांसपोर्ट कंपनी में फील्ड सुपरवायजर के पद पर कार्यरत हैं ने बताया कि कल 26 जुलाई 2024 की रात लगभग 08.30 बजे वह घरघोड़ा स्थित भवानी कम्प्यूटर के सामने कपड़ा प्रेस करने वाले की दुकान पर अपने बोलेरो वाहन से कपड़ा लेने गए थे।
CG News : उसी समय घरघोड़ा निवासी कपिल पटनायक उनके बोलेरो वाहन के पास आया और शराब पीने के लिए 1000 रुपये मांगने लगा। जब तेजेश्वर राव ने रुपये देने से मना किया, तो कपिल पटनायक ने जबरन झगड़ा विवाद शुरू कर दिया और गंदी गालियां देने लगा। इसके बाद कपिल पटनायक ने अपने हाथ में पहने पंजे से तेजेश्वर राव पर हमला कर मारपीट की।
CG News : तेजेश्वर राव की शिकायत के आधार पर, थाना घरघोड़ा पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 119(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कपिल पटनायक 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। कपिल पटनायक एक आदतन अपराधी है और पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट, और आर्म्स एक्ट के मामलों में आरोपी रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident: बस के रिवर्स होने से चालक की दबने से मौत, डिक्की में दवाईयां लोड करते वक्त हुआ हादसा
- 2. CG Assembly : सदन में उठा सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार का मुद्दा, गृह मंत्री ने कहा- एक बार में दी जाती है 20 लाख एकमुश्त और जीवनभर मासिक सहायता
- 3. Ranveer Allahbadia-Kunal Kamra: रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर भड़के कुणाल कामरा, कमेंट में लिखा- ‘अच्छा इंसान बनने का दिखावा बंद करो’
- 4. Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी में फंसे इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर ब्रिटेन सरकार से की मदद की अपील
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

