Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से भाग रहे नक्सलियों को ग्रेहाउंडस के जवानों ने तेलंगाना में घेरकर मारा, मुठभेड़ में 6 हार्डकोर नक्सली ढेर
CG Naxal Encounter: सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़-तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxal Encounter) हुई है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में छह नक्सलियों के मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सरहद से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरूवार तड़के छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से ग्रेहाउंडस के जवानों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में छह हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।
CG Naxal Encounter: तेलंगाना जा रहा था छत्तीसगढ़ नक्सली कमांडर लक्ष्मण
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कमांडर लक्ष्मण समेत अन्य नक्सली जंगल के रास्ते तेलंगाना की ओर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रेहाउंड फोर्स ने नक्सलियों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में जहां छह नक्सली ढेर हो गए हैं।
CG Naxal Encounter: मारे गए सभी नक्सलियों की हुई शिनाख्त
वहीं तेलंगाना पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश व कोटो के रूप में की गई है।
ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रेहाउंड फॉर्स के जवानों ने नक्सलियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया।
Related Posts
More News:
- 1. India won T20 WC 2026 Title: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
- 2. CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपे, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
- 3. Baba Mahakaal Not Affected By Lunar Eclipse: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर पर नहीं होता ग्रहण का असर, खुले रहते हैं कपाट, जानें क्या है मान्यताएं
- 4. Monalisa-Farman Marriage: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग की कोर्ट मैरिज, मंदिर में लिया आशीर्वाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

