Create your Account
CG Crime : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बच्चों ने मचाया शोर, आरोपी हुआ फरार...
- Rohit banchhor
- 26 Jul, 2024
CG Crime : जीपीएम। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में दिनदहाड़े एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई।
CG Crime : जीपीएम। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में दिनदहाड़े एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG Crime : बता दें कि आज शुक्रवार के दोपहर मृतिका राधा बाई अपने घर में थी। तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और महिला से छेड़खानी करने लगा। जिससे महिला ने विरोध किया, तो युवक ने उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान महिला के बच्चे शोर मचाने लगे, जिससे आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गौरेला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया।
CG Crime : पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार हत्यारे युवक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से खैरझीटी गांव के लोग भयभीत हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मदीवारों की दूसरी लिस्ट, सीएम पिनाराई विजयन ने भरा नामांकन, देखें
- 2. Uttarakhand : उत्तराखंड में विभागीय बंटवारा: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रखे प्रमुख विभाग अपने पास, नए मंत्रियों को सौंपी गईं ये जिम्मेदारियां
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां
- 4. IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

