Create your Account
CG Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल...
- Rohit banchhor
- 09 Jul, 2024
CG Accident : जांजगीर-चाम्पा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में आज मंगलवार कोअज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।
CG Accident : जांजगीर-चाम्पा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में आज मंगलवार कोअज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
CG Accident : बता दें कि कटौद गांव निवासी अजीत बंजारे और उनकी पत्नी पीलीबाई बंजारे भटगांव के मंदारी गांव में मामा ससुर के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से वापस लौटते समय जब वे केरा गांव पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति अजीत बंजारे की मौत हो गई और पत्नी पीलीबाई बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजीत और पीलीबाई को नवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।
CG Accident : डॉक्टरों ने अजीत बंजारे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीलीबाई का इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। इस दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग पर किया चाकुओं से हमला, खून से लथपथ छोड़ लाखों के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार
- 2. Raipur City News: रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
- 3. Share Market: कच्चे तेल की कीमतों के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 251.61 अंकटूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- 4. MP News : राजपुर अस्पताल में रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने 3 सरकारी डॉक्टरों को रंगे हाथ दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

