CG Accident : कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम
CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले में तेज रफ्तार ने फिर एक जिंदगी छीन ली। रविवार तड़के जांजगीर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम नरियरा के पास एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो छात्रों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान अतुल कुमार साहू के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची मुलमुला पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन तब तक नहीं माने जब तक मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पूरी नहीं की जाती।
जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कैप्सूल वाहन नरियरा स्थित जिंदल पावर प्लांट का बताया जा रहा है। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल छात्र को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

