Budget 2026 Live: शेयर बाजार को नहीं भाया निर्मला का बजट, संडे को निवेशकों के डूबे 16 लाख करोड़
- Pradeep Sharma
- 01 Feb, 2026
Budget 2026 Live: नई दिल्ली/मुंबई। Share market today: वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश किए जाने के बाद, जिसमें राजकोषीय विवेक बनाए रखते हुए आर्थिक विकास को गति देने के उपायों की घोषणा की
Budget 2026 Live: नई दिल्ली/मुंबई। Share market today: वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश किए जाने के बाद, जिसमें राजकोषीय विवेक बनाए रखते हुए आर्थिक विकास को गति देने के उपायों की घोषणा की गई, भारतीय शेयर बाजार में रविवार, 1 फरवरी को इंट्राडे कारोबार में अचानक तेज गिरावट देखी गई।
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री द्वारा स्टेट टैक्स में वृद्धि की घोषणा के बाद सेंसेक्स कारोबारी दिन के दौरान 2,400 अंक तक गिर गया। निफ्टी 50 में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में करीब 749 अंकों की गिरावट देखी गई है।
Budget 2026 Live: इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 16 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। दोपहर 01 बजे तक सेंसेक्स 43.33 प्रतिशत गिरकर 82,523.04 और निफ्टी 49.60 प्रतिशत गिरकर 25,369.30 पर कारोबार कर रहा है।

