Breaking News
:

Bollywood News : सलमान खान की शादी का राज, पिता सलीम खान ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर...

Bollywood News

फैंस अब भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि क्या सलमान कभी शादी करेंगे या सिंगल ही रहेंगे।

Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, जो 37 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और 118 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस अक्सर यह सवाल करते हैं कि सलमान अब तक शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सलीम खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान की शादी न करने के पीछे की वजह बताते नजर आ रहे हैं।


Bollywood News : सलमान की सोच में विरोधाभास-
सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान की सोच में विरोधाभास है, जो उनकी शादी न करने का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा, सलमान को जिन लोगों के साथ काम करने का मौका मिलता है, अक्सर वही उन्हें आकर्षित करते हैं। फिल्म की हीरोइन से काम करते-करते उनकी नजदीकियां बढ़ती हैं। सलीम खान ने खुलासा किया कि सलमान जिस महिला से रिश्ते में आते हैं, उसमें अपनी मां के गुण तलाशते हैं। हालांकि, सलीम खान ने यह भी कहा कि यह उम्मीद करना कि कोई कामकाजी महिला अपने करियर को छोड़कर घर संभाले, व्यावहारिक नहीं है।


Bollywood News : कमिटमेंट के बाद बदलने की कोशिश-
सलीम खान ने कहा, सलमान जब किसी रिश्ते में होते हैं, तो वह उस महिला को अपनी मां की तरह बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक करियर-ओरिएंटेड एक्ट्रेस से यह उम्मीद करना कि वह बच्चों की देखभाल, होमवर्क और घर के कामों में लग जाएं, यह संभव नहीं है। यही कारण है कि सलमान की शादी अब तक नहीं हो पाई।


Bollywood News : फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे सलमान-
सलमान खान की निजी जिंदगी को लेकर यह खुलासा उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच, सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान की शादी से जुड़े इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अब भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि क्या सलमान कभी शादी करेंगे या सिंगल ही रहेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us