Breaking News
:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Bollywood actor Saif Ali Khan was attacked with a knife by an intruder at his Mumbai residence. The actor sustained multiple stab wounds and was rushed to Lilavati Hospital for treatment.

Bollywood Actor Saif Ali Khan: मुंबई। मुंबई में देर रात जाने-माने बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, जब सैफ अली खान अपने घर पर मौजूद थे। इस हमले में अभिनेता के शरीर पर चाकू के 2-3 वार किए गए हैं। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Bollywood Actor Saif Ali Khan: मुंबई पुलिस के मुताबिक, रात के समय एक अज्ञात चोर सैफ अली खान के घर में घुस आया। चोर और सैफ के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद चोर ने अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि चोर ने सैफ के शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


Bollywood Actor Saif Ali Khan: मुंबई पुलिस ने इस घटना पर कहा कि हम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घर के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी यह पता लगाना बाकी है कि हमलावर का मकसद क्या था। मुंबई पुलिस ने घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है और संभावित संदिग्धों की तलाश जारी है। इस मामले में करीबी लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us