Bike Thief: बाइक न होने के चलते प्रेमिका ने किया ब्रेकअप, तो युवक ने लगा दी गाड़ियों की लाइन, फिर पुलिस...
- VP B
- 16 Aug, 2024
बाइक न होने के कारण प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया, जिससे वह तनाव में आ गया और नशा करने की आदत लग गई।
Bike Thief: नई दिल्ली: मथुरा के वृंदावन में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की 25 बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी का नाम राहुल सिंह है, जो पीरीगढ़ी, राया का निवासी है।
Bike Thief: पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए बाइक चोरी का धंधा शुरू किया था। बाइक न होने के कारण प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया, जिससे वह तनाव में आ गया और नशा करने की आदत लग गई। इसके बाद उसने बाइक चोरी करना शुरू किया और नई-नई बाइकों को बेचकर अपने नुकसान की भरपाई की।
Bike Thief: राहुल सिंह ने स्वीकार किया कि वह अपनी पूर्व प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए हर दिन नई बाइक ले जाता था और अच्छी कीमत मिलने पर उन्हें अलीगढ़ और हाथरस के इलाकों में बेच देता था। हाल ही में दो बाइकों की चोरी के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

