Create your Account
Bihar Crime : दिनदहाड़े 6 बदमाशों ने ज्वेलर्स शोरूम को बनाया निशाना, 20 मिनट में लूटे 20 करोड़ के जेवर, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 26 Jul, 2024
Bihar Crime : पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े बाइक सवार 6 बदमाशों ने 20 करोड़ के जेवर लूटकर फरार हो गए।
Bihar Crime : पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े बाइक सवार 6 बदमाशों ने 20 करोड़ के जेवर लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने शोरूम में घुसकर स्टाफ और ग्राहकों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम और आला अफसर मौके पर पहुंचे है। वही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी है।
Bihar Crime : एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि लूटे गए गहनों में 10 करोड़ के हीरे के गहने हैं और बाकी सोने के गहने हैं। मैनेजर की शिकायत पर लूट का केस दर्ज किया है। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें लुटेरे नजर आए। मैनेजर ने बताया कि लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में आए थे। उन्होंने नकाब पहना हुआ था। स्टाफ कर्मी उन्हें गहने दिखा रहा था, अचानक एक बदमाश ने गन निकालकर उनकी कनपटी पर तान दी।
Bihar Crime : बाकी दोनों बदमाशों ने ग्राहकों को निशाने पर ले लिया। तीनों सभी को पहले फ्लोर पर ले आए। इसके बाद एक बदमाश ने बैग में गहने भरे और हवाई फायर करते हुए तीनों बाहर भाग गए। एंट्री करने से लेकर भागने तक के बीच सिर्फ 20 मिनट का अंतर रहा है। मामले में पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs SA Warm-up Match : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ईशान-अभिषेक क्रीज पर
- 2. CG News: हुई महंगी बहुत ही शराब की थोड़ी-थोड़ी पिया करो…छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से बढ़ जाएगी कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट
- 3. Raipur City News: मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध, महापौर बोलीं- रेस्टोरेंट में खाने वालों...
- 4. UP News : रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

