Create your Account
Big Accident : बारातियों की कार और बस में भीषण टक्कर, 5 की मौत, कई घायल...
Big Accident : हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कटरा बिल्हौर हाईवे पर मल्लावां कस्बे के गौरी चौराहा के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार निजी बस ने बारातियों की कार को टक्कर मार दी। हादसे में शामिल सभी लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे।
Big Accident : मल्लावां कोतवाली के खेरवा गांव निवासी नरेश चंद्र ने बताया कि उनके रिश्तेदार कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गबडहा गांव स्थित संतोष पैलेस में आयोजित विवाह कार्यक्रम में गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे, मल्लावां कस्बे के गौरी चौराहा के पास उनकी कार को तेज रफ्तार से आ रही बस ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीमा देवी 40 वर्ष निवासी सेउढ़ई गांव, थाना माधौगंज, प्रतिभा 32 वर्ष, प्रतिभा देवी 42 वर्ष, रामलली 52 वर्ष निवासी गौरी नगर, कुरसठ व शुभम 28 वर्ष के रूप में की गई है।
Big Accident : वहीं घायल विमला 40 वर्ष निवासी बांसा गांव, केशव 12 वर्ष निवासी सेउढ़ई, शौर्य 10 वर्ष व अजिग 12 वर्ष को को तुरंत मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मल्लावां कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे की जांच की जा रही है और बस चालक की तलाश जारी है।
Big Accident : मुख्यमंत्री ने जताया शोक-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Related Posts
More News:
- 1. Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश बस हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, कई लापता
- 2. Raipur City Crime: होली के दौरान ट्रक ले उड़े चोर, आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
- 3. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की होगी टक्कर, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री, जानिए वानखेड़े की पिच का मिजाज, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर छोटी बड़ी जानकारी
- 4. CG News : बिलासपुर कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट पर पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

