Create your Account
Big Accident : एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौके पर मौत
Big Accident : फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध ने दो जिंदगियों को लील लिया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे से उतरते समय सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विजिबिलिटी महज 20 मीटर तक सीमित थी। घने कोहरे के कारण ड्राइवर को सामने खड़ा कंटेनर दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बावजूद यात्रियों की जान नहीं बच सकी।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
पुलिस जांच में एक मृतक की पहचान जयपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है, जबकि दूसरे शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सीकरी चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 2. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 3. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
- 4. UP Crime : फिरौती की साजिश में मासूम की हत्या, किराएदार ने मालिक के 6 वर्षीय बेटे का किया अपहरण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

