Attack on Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, बांद्रा पुलिस में स्टेशन में जारी पूछताछ
Attack on Saif Ali Khan: मुंबई। सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच के लिए एक संदिग्ध हमलावर व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस संदिग्ध को इस समय पूछताछ के लिए बांद्रा के पुलिस स्टेशन लेकर आई है। इस पूछताछ के बाद इस हमले की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
Attack on Saif Ali Khan: हाल ही में खबर आई थी कि सैफ अली खान पर हमले के 30 घंटे बाद आरोपी के बारे में पुलिस के हाथ सुराग लगे है। इस सुराग के बलबूते पर मुंबई पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्हें सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि आरोपी को हाल ही में देखा गया है।
Attack on Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में शामिल आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है, इस बात की पुष्टी एक अधिकारी ने की थी। पुलिस को संदेह था कि घटना के बाद, संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन पकड़ी और वसई विरार की ओर चला गया। जिसके बाद संदिग्ध का हिरसत में लिया गया है।
Just in: CCTV footage of #SaifAliKhan's alleged attacker is reportedly out.🗞️#News pic.twitter.com/Ck1jTfpWjc
— Filmfare (@filmfare) January 16, 2025

