AR Rahman Divorce: एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक: 29 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला
AR Rahman Divorce: नई दिल्ली। ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने का फैसला किया है। मंगलवार को वकील वंदना शाह ने दोनों की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक की। सायरा ने इस फैसले को अपने जीवन का सबसे कठिन निर्णय बताया, जिसे उन्होंने रिश्ते में लंबे समय से चले आ रहे भावनात्मक तनाव के कारण लिया है।
AR Rahman Divorce: इस वजह से टुटा रिश्ता
सायरा बानो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि “कई सालों की शादी के बाद, मैंने अपने पति से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। गहरे प्रेम के बावजूद, हमारे रिश्ते में तनाव और कठिनाइयों ने ऐसी खाई पैदा कर दी है, जिसे पाटना संभव नहीं था।” बयान में आगे कहा गया कि दोनों पक्षों ने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। सायरा ने जनता से गोपनीयता और समझ बनाए रखने का अनुरोध किया है, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही हैं।
AR Rahman Divorce: 1995 में हुई थी शादी
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में एक अरेंज मैरिज के रूप में हुई थी। उनकी शादी उनके परिवारों ने तय की थी। कपल के तीन बच्चे हैं- बेटियां खतीजा और रहीमा, और बेटा आमीन।


एआर रहमान ने लिखी दिल की बातें
एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हर चीज का एक अदृश्य अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी हिल सकता है। इस बिखराव में, हम अर्थ तलाश रहे हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले।”
AR Rahman Divorce: शादी पर रहमान का नजरिया
एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने बताया था कि उनके पास दुल्हन खोजने का समय नहीं था। उन्होंने अपनी मां से कहा था, "मेरे लिए दुल्हन ढूंढो।" रहमान की मां ने सायरा को चुना, और दोनों ने शादी कर ली।
एआर रहमान का करियर
एआर रहमान दुनिया सहित भारतीय संगीत इंड्रस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए ऑस्कर जीता था। उनके हिट गानों में मां तुझे सलाम, ओ हमदम सुनियो रे, और तेरे बिना जैसे कई गाने शामिल हैं।


AR Rahman Divorce: खत्म हुआ एक अध्याय
सायरा और रहमान का रिश्ता भारतीय समाज में एक आदर्श विवाह के रूप में देखा जाता था। उनके अलग होने की खबर से उनके फैंस और फॉलोअर्स को झटका लगा है। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखने और अपने बच्चों के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया है।

