Create your Account
Amarnaath Yatra: भोले बाबा के दर्शन कर अमरनाथ यात्रा से लौटा पहला जत्था, व्यस्था से संतुष्ट नज़र आए श्रद्धालु
- VP B
- 04 Jul, 2024
26 जून को अमरनाथ के लिए रवाना हुए भोपाल के 25 यात्री दर्शन करने के बाद वापस भोपाल लौट आए हैं भोपाल लौटने पर अमरनाथ यात्रियों का भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर हार फूल से स्वागत सत्कार किया गया।
Amarnaath Yatra: भोपाल। बाबा अमरनाथ की प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। इस बीच भोपाल से अमरनाथ दर्शन के लिए गए यात्रियों के वापस लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
Amarnaath Yatra: 26 जून को अमरनाथ के लिए रवाना हुए भोपाल के 25 यात्री दर्शन करने के बाद वापस भोपाल लौट आए हैं भोपाल लौटने पर अमरनाथ यात्रियों का भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर हार फूल से स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान वहां की चाक चौबंद व्यवस्था से भोपाल के दो दर्जन श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए।
Amarnaath Yatra: यात्रियों ने वहां की व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि इस बार दर्शन की काफी अच्छी व्यवस्था है। आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं हो रही है, मौसम भी फिलहाल अच्छा है, ऐसे में दर्शन के लिए ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।आपको बता दें कि पहला जत्था 26 जून को रवाना हुआ था।
Amarnaath Yatra: इसमें 300 से अधिक यात्री शामिल थे। इसमें से लगभग 25 यात्री मालवा एक्सप्रेस से लौटे हैं, जबकि कुछ यात्री वैष्णोदेवी, अमृतसर आदि धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। वही इस बीच ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के दो अलग-अलग जत्थे यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी-भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर
- 2. MP News : बूचड़खाने जाने से पहले पुलिस ने बचाईं 76 जानें, ट्रकों में बेरहमी से ठूंसे गए थे मवेशी, 49 लाख का माल जब्त
- 3. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
- 4. Monday Horoscope : सोमवार का दिन मेष समेत इन 4 राशि के लिए रहेगा विशेष, पढ़ें अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

