Breaking News
:

दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रहे एयर इंडिया के विमान की मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 113 की मॉस्को में आपात लैंडिंग, तकनीकी जांच के बाद विमान ने ब्रिमिंघम के लिए उड़ान भरी।

नई दिल्ली: दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 113 को बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के चलते मॉस्को में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। एक अधिकारी के अनुसार, विमान की जांच के बाद उसे ब्रिमिंघम के लिए रवाना कर दिया गया और गुरुवार सुबह विमान वहां सुरक्षित पहुंच गया। 

बोइंग 787 मॉडल के इस विमान की लैंडिंग मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे पर की गई थी। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और यात्रियों की संख्या के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us