Breaking News
:

लिव इन में रह रहे युवक-युवती ने किया सुसाइड, पढ़ाई का बोलकर भोपाल आई थी युवती, पुलिस कर रही जांच

MP News

अब दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठया ये जाँच के बाद ही साफ होगा।

MP News : भोपाल। भोपाल के अयोध्या नगर इलाके मे लिव इन मे रह रहे युवक और युवती द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों के शव कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, सोनू महालय और पायल  बैतूल के रहने वाले थे। तीन महीने पहले नरेला के अयोध्या नगर में दोनों ने घर किराए पर लिया था। मकान मालिक को कहा था कि वे भाई - बहन हैं।


MP News : एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजल्दे ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक से पता चला कि दोनों सुबह पानी भरने के लिए कमरे से बाहर नहीं आए। शाम 4 बजे तक गेट बंद दिखा तो शक होने पर वेंटिलेशन वाली जाली से झांक कर देखा। दोनों के शव फंदे पर लटके हुए थे।उन्होंने बताया की लड़की पढ़ाई करने का कहकर भोपाल आई थी और युवक के साथ लिव इन मे रह रही थी


MP News : अब दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठया ये जाँच के बाद ही साफ होगा। इसकी भी जाँच हो रही है की दोनों ने आत्म हत्या की है या पहले किसने किसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कहा जा सकता है लड़की का शव फर्श पर पढ़ा था और लड़का फांसी पर लटका हुआ था। फिलहाल परिजनों के बायन के बाद और भी स्थिति साफ होंगी. घटना स्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us