Vikrant Massey Retirement: रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच सामने आया विक्रांत मैसी का रिएक्शन, जानें संन्यास को लेकर क्या बोले एक्टर
Vikrant Massey Retirement: मुंबई: अभिनेता विक्रांत मैसी ने हाल ही में फिल्मों से एक ब्रेक लेने का ऐलान किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की अफवाहें फैल गईं। उनके फैंस उदास हो गए थे और हर ओर उनके संन्यास की चर्चा हो रही थी। हालांकि, अब विक्रांत ने इन खबरों का खंडन किया है और स्थिति स्पष्ट की है।
Vikrant Massey Retirement: विक्रांत ने अपने बयान में कहा, "मैं सिर्फ एक्टिंग ही कर सकता हूं और इसने मुझे सब कुछ दिया है। हालांकि, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ने के कारण मैं कुछ समय का ब्रेक लेना चाहता हूं। मेरी पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया कि मैं एक्टिंग छोड़ रहा हूं या संन्यास ले रहा हूं। मैं बस अपने परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहता हूं। जब सही समय आएगा, मैं वापस आऊंगा।"
Vikrant Massey Retirement: विक्रांत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पिछले कुछ साल बहुत अच्छे रहे। मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि मुझे पति, पिता और बेटे के रूप में कुछ समय घर पर बिताने की जरूरत है। 2025 में हम फिर मिलेंगे, तब तक आखिरी दो फिल्में और बहुत सारी यादें बनेंगी।"
Vikrant Massey Retirement: विक्रांत की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में देखा और सराहा। फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है और इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें राशी खन्ना और रिद्धी डोगरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

