Create your Account
राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं विजया किशोर रहाटकर, डॉ. अर्चना मजूमदार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ डॉ. अर्चना मजूमदार को भी आयोग का नया सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्ति महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के तहत की गई है।
शनिवार, 19 अक्टूबर को जारी इस अधिसूचना में कहा गया कि रहाटकर की यह नियुक्ति राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत तीन वर्षों के लिए होगी, या उनके 65 वर्ष के होने तक, जो भी पहले हो।
शनिवार, 19 अक्टूबर को जारी इस अधिसूचना में कहा गया कि रहाटकर की यह नियुक्ति राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत तीन वर्षों के लिए होगी, या उनके 65 वर्ष के होने तक, जो भी पहले हो।
रहाटकर का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया है और यह घोषणा जल्द ही भारत के गजट में प्रकाशित की जाएगी। विजया किशोर रहाटकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव तथा राजस्थान इकाई की सह-प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी में उनका लंबा और प्रभावशाली करियर रहा है, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
विजया रहाटकर ने पुणे विश्वविद्यालय से भौतिकी में बैचलर की डिग्री और इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल की है। उनका मूल निवास महाराष्ट्र के औरंगाबाद की है।


Related Posts
More News:
- 1. Amit Shah's Bastar visit: नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, दो महीने में निर्णायक कार्रवाई, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ अमित शाह आएंगे
- 2. IND vs PAK U19 WC: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, खिलान-आयुष ने झटके 3-3 विकेट, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
- 3. CG News : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू, तनाव और समस्याओं का मिलेगा समाधान
- 4. Union Budget 2026-27: बजट में रियल एस्टेट सेक्टर को क्या मिला, REITs से खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

