Breaking News
:

UP Crime : पत्नी ने की पति की नृशंस हत्या, ईंट से सिर कुचला, मौके पर गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...

UP Crime

UP Crime : शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के ग्राम हथौड़ा में गुरुवार के दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है।

UP Crime : शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के ग्राम हथौड़ा में गुरुवार के दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 


UP Crime : बता दें कि ग्राम हथौड़ा में गायत्री नामक महिला ने पहले अपने पति सत्यपाल को पीटते हुए घर से बाहर सड़क पर ला दिया और फिर उसे जमीन पर गिराकर सीने पर बैठ गई। इसके बाद उसने ईंट से उसके सिर पर कई बार वार किए, जिससे सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

UP Crime : इस वीभत्स घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दिखाया गया कि महिला ने पति का सिर कुचलने के बाद हाथ से उसका भेजा बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना के दौरान गांववाले तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।

UP Crime : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला गायत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग महिला की इस निर्ममता पर स्तब्ध हैं। सत्यपाल और गायत्री के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसे आसपास के लोग भी नजरअंदाज कर देते थे, लेकिन इस बार यह झगड़ा एक नृशंस हत्या में तब्दील हो गया।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us