Breaking News
:

Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 264 अंक लुढ़का, जानें निफ्टी का हाल

Stock Market

Stock Market: व्यापार डेस्क: पूरे हफ्ते तेजी के बाद शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन नुकसानभरा साबित हुआ। बीएसई का प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स 264.27 अंक (-0.30%) की गिरावट के साथ 85,571.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी50 भी 37.10 अंकों की गिरावट के साथ 26,178.95 के स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market: शुक्रवार को बाजार में प्रमुख रूप से पावर ग्रिड और एयरटेल के शेयरों में गिरावट देखी गई। पावर ग्रिड के शेयर 3% जबकि एयरटेल के शेयर 2% टूट गए।

Stock Market: इससे पहले, पूरे हफ्ते शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला था। निफ्टी लगातार हरे निशान पर बंद हो रहा था और सेंसेक्स भी केवल मंगलवार को 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 84,914.04 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को रुपया भी डॉलर के मुकाबले 0.01% कमजोर होकर 83.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us