Seema Haider: प्रेग्नेंट हुई सीमा हैदर, पांचवी बार बनने जा रही है माँ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग कर रहे कमेंट्स
Seema Haider: नोएडा: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं बल्कि उनकी प्रेग्नेंसी है। सीमा ने अपने पति सचिन मीणा के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रेग्नेंसी किट के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने यह जानकारी दी कि वह पांचवीं बार गर्भवती हैं और जल्द ही एक और बच्चे जन्म देने वाली हैं।
Seema Haider: वायरल वीडियो में सीमा और सचिन की खुशी साफ नजर आ रही है। सीमा सचिन से कहती हैं, "तुम फिर पापा बनने वाले हो?" इस पर सचिन की खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं, "अच्छा जी! सच में... क्या बात है पट्ठी!" दोनों के चेहरे पर एक अनूठी खुशी साफ़ देखा जा सकता है, जो इस वीडियो में पूरी तरह से झलकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा अब सात महीने की गर्भवती हैं और अगले कुछ महीनों में मां बनने वाली हैं। सीमा की गर्भवती होने की खबर पहले भी कई बार चर्चा में आ चुकी थी, लेकिन इस बार उन्होंने खुद वीडियो के जरिए इसकी पुष्टि की है। सीमा और सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे उनके फैंस भी उनके साथ इस खुशी में शामिल हो रहे हैं।
Seema Haider: बता दें, सीमा हैदर पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई थीं और अपने साथ चार बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में बस गई थीं। सीमा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और पुलिस जांच के दायरे में हैं। इसके बावजूद, उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के सामने याचिका भी दायर कर रखी है, जिसका निर्णय अभी लंबित है।

