Create your Account
Ram Sutar: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का निधन, कला जगत में शोक की लहर
Ram Sutar: नई दिल्ली: प्रख्यात मूर्तिकार और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार राम वनजी सुतार का बुधवार देर रात नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके पुत्र अनिल सुतार ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की। 100 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
Ram Sutar: गुरुवार को जारी बयान में अनिल सुतार ने बताया कि 17 दिसंबर की मध्यरात्रि को पिता का शांतिपूर्वक निधन हुआ। राम सुतार का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंदूर गांव में हुआ था। साधारण परिवार से आने वाले सुतार में बचपन से ही मूर्तिकला के प्रति गहरी रुचि थी। उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट से शिक्षा प्राप्त की, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
Ram Sutar: अपने लंबे करियर में राम सुतार ने भारतीय मूर्तिकला को नई पहचान दी। संसद परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की ध्यानमग्न प्रतिमा और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा उनकी प्रमुख कृतियों में गिनी जाती हैं। गुजरात में बनी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। कला के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और महाराष्ट्र भूषण जैसे सम्मान मिले। उनके निधन से कला जगत को गहरी क्षति पहुंची है।
Related Posts
More News:
- 1. US-India Trade Deal: अमेरिका से ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नई सुबह: पीएम मोदी, आलोचना होती रही, पर धैर्य से मिला परिणाम, US ट्रेड डील पर PM मोदी का NDA सांसदों को मंत्र
- 2. CG News : सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 5 लाख की लकड़ी जब्त
- 3. MP : रण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. Sex Racket : देह व्यापार का भंडाफोड़, मजगांव रोड के मकान पर पुलिस रेड, नाबालिग मिलने से मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

