Create your Account
Raipur South by-election: कांग्रेस की नामांकन रैली आज, आकाश शर्मा करेंगे नामांकन दाखिल
Raipur South by-election: रायपुर: कांग्रेस पार्टी द्वारा आज दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर गांधी मैदान से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर ऑफिस तक पहुंचेगी। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Raipur South by-election: आज सुबह 11 बजे यह नामांकन रैली गांधी मैदान से शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने से पहले गांधी मैदान में एक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके बाद रैली की शक्ल में सभी कलेक्टर ऑफिस तक जाएंगे, जहां आकाश शर्मा अपना नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करेंगे।
Raipur South by-election: कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत से शामिल होंगे। नामांकन रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है, और आज की यह रैली उनके चुनावी अभियान को और गति देगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप रायपुर PHQ में OSD बनाए गए, देखें आदेश
- 2. CG Breaking : डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया तत्काल निलंबन
- 3. MP News : मैराथन में थमी सांस, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले युवक की मौत
- 4. CG News: पूर्व सेवा अवधि की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

