:

Raipur City News : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रायपुर पुलिस की सुरक्षा चेकिंग जारी, 24 स्थानों पर की नाकेबंदी...

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस की

Raipur City News : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस बल, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही है।

Raipur City News : इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा शहर के होटलों, लॉज और ढाबों में ठहरे लोगों की सघन जांच की जा रही है। अन्य राज्यों से आकर रुकने वालों से विस्तृत पूछताछ और उनकी तस्दीकी भी की जा रही है। इसके साथ ही, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, और हाल ही में जेल से रिहा हुए बंदियों की जांच भी की जा रही है। शहर के विभिन्न भीतरी और बाहरी स्थानों पर लगभग 24 स्थानों पर नाकेबंदी की गई है, जहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

Raipur City News : रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us