Create your Account
एम्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जाना हालचाल
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य का हाल जाना। शनिवार देर रात उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पीएम मोदी रविवार दोपहर एम्स पहुंचे और धनखड़ की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की।
'जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं'
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैंने एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
शनिवार देर रात 2 बजे के करीब अस्पताल में भर्ती हुए
73 वर्षीय राज्यसभा सभापति धनखड़ को शनिवार देर रात लगभग 2 बजे अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें एम्स के हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती किया गया।
उपराष्ट्रपति की हालत अभी स्थिर
सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति की स्थिति वर्तमान में स्थिर है। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए एम्स पहुंचे थे।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : MP में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 पिस्टल, 13 मैगजीन और कारतूस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Teacher Promotion: शिक्षक प्रमोशन, 55 सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, आदेश जारी
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुए शामिल, आनंदोत्सव के विजेताओं को किया पुरस्कृत
- 4. Property Registry: एक घंटे के भीतर करानी होगी संपत्ति की रजिस्ट्री, 1 अप्रैल से यहां लागू होगा नया नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

