Create your Account
Miss Universe 2025 Winner Fatima Bosh: मैक्सिको की फातिमा बोश ने जीता Miss Universe का ताज, भारत की मनिका विश्वकर्मा रहीं इस नंबर पर, देखें ग्रैंड फिनाले का वीडियो
नई दिल्ली। Miss Universe 2025 Winner Fatima Bosh: मिस यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले इस बार शानदार ग्लैमर, हाई-वोल्टेज इमोशंस और रोमांचक पलों से भरपूर रहा। दुनिया के 90 से अधिक देशों की दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए मैक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने इस साल का ताज अपने नाम कर लिया।
Miss Universe 2025 Winner Fatima Bosh: फातिमा बोश ने टॉप-5 राउंड में महिलाओं के मुद्दों पर बेहद दमदार तरीके से अपनी बात रखी। उनसे पूछा गया कि 2025 में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौतियाँ क्या हैं और मिस यूनिवर्स के रूप में आप क्या बदलाव ला सकती हैं? इस पर फातिमा बोश ने कहा कि मैं अपनी आवाज उन्हीं के लिए इस्तेमाल करूंगी, जो अपनी आवाज बुलंद नहीं कर पातीं। हम महिलाएं बहादुर हैं और इतिहास बदलने की क्षमता रखती हैं।
Miss Universe 2025 Winner Fatima Bosh: फातिमा बोश ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज
फातिमा बोश का यह जवाब दर्शकों और जजों दोनों के दिल में उतरा और उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने में अहम साबित हुआ। इस साल का टॉप-5 बेहद स्ट्रॉन्ग रहा। थाइलैंड की प्रवनीर सिंह फर्स्ट रनर-अप रहीं। वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि फिलीपींस की आतिसा मनालो ने चौथा स्थान हासिल किया। कोट दी’वोआर की ओलिविया यासे टॉप-5 की पांचवीं फाइनलिस्ट बनीं।
Miss Universe 2025 Winner Fatima Bosh: टॉप-12 में जगह नहीं बना पाईं मनिका विश्वकर्मा
भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उन्होंने प्री-कॉम्पिटिशन स्कोरिंग के आधार पर टॉप-30 में जगह बनाई। टॉप-30 में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, लेकिन स्विमसूट और सेमीफाइनल राउंड में पर्याप्त स्कोर न होने के कारण वे टॉप-12 में प्रवेश नहीं कर सकीं। इसके बावजूद, मनिका ने अपनी कॉन्फिडेंस, ग्रेस और सशक्तिकरण के संदेश के साथ भारत का सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व किया।
Miss Universe 2025 Winner Fatima Bosh: ग्लोबल पेजेंट्स की दुनिया
मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ग्लोबल पेजेंट्स में गिना जाता है। हर साल इसका आयोजन मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया जाता है और यह प्रतियोगिता सौंदर्य, बुद्धिमत्ता और सामाजिक कार्य से जुड़े मुद्दों पर प्रतिभागियों को मंच देती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: नक्सल-डेडलाइन से दो महीने पहले छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह: रायपुर में करेंगे हाईलेवल मीटिंग, फाइनल स्ट्रैटेजी करेंगे तैयार
- 2. BBC Indian Sportswoman of the Year 2025: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित
- 3. Budget 2026 Live: शेयर बाजार को नहीं भाया निर्मला का बजट, संडे को निवेशकों के डूबे 16 लाख करोड़
- 4. CG Breaking : सीएम साय ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, धान खरीदी की समय सीमा बढ़ी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

