Mamta Kulkarni: 25 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं भावुक, इंस्टा पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Mamta Kulkarni: मुंबई: अपने दमदार स्क्रीन प्रजेंस के लिए मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने 25 साल बाद भारत लौटने पर अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ममता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी भारत वापसी पर भावुक और अभिभूत नजर आईं। उन्होंने कहा कि जब उनकी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी, तो अपनी मातृभूमि को देखकर वह बेहद भावुक हो गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते वक्त उनकी आंखों में आंसू थे और वह एक गहरे भावनात्मक क्षण का अनुभव कर रही थीं।
Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी का नाम न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में, बल्कि उनके निजी जीवन के कारण भी कई बार सुर्खियों में रहा है। 2016 में ठाणे पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का खुलासा करते हुए दो वाहनों से एपेड्रीन पाउडर बरामद किया, जो नशे की दवाइयों में शामिल था। इस मामले में ममता कुलकर्णी समेत सात लोग वांटेड थे। हालांकि, ममता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं। बाद में, अदालत ने यह फैसला सुनाया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत उनके खिलाफ आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं।
हालांकि, ममता ने अपने वकील माधव थोराट के जरिए दायर याचिका में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं और यह केवल एक सह-आरोपी के बयान पर आधारित हैं। अदालत ने आरोपों और साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि एनडीपीएस एक्ट के तहत ममता कुलकर्णी के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं थे, और इसलिए आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।

