Breaking News
:

Korba Crime : चरवाहा ने फावड़े से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह...

Korba Crime : कोरबा। जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में एक बकरी चरवाहे ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।

Korba Crime : कोरबा। जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में एक बकरी चरवाहे ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है।

Korba Crime : बता दें कि आरोपी बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई 32 वर्ष पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। साथ ही आरोपी की तलाश में भी जुट गई थी।

Korba Crime : बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया। जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us