Breaking News
:

Kesari Veer Teaser : सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ का टीजर रिलीज, 14वीं शताब्दी की वीरगाथा पर आधारित फिल्म...

Kesari Veer Teaser

फिल्म में उनके एक्शन और ड्रामेटिक अभिनय को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Kesari Veer Teaser : मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की नई फिल्म ‘केसरी वीर’ का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 14वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक वीरगाथा पर आधारित है, जिसमें सूरज पंचोली ने हमीरजी गोहिल का किरदार निभाया है। हमीरजी गोहिल वह वीर योद्धा थे, जिन्होंने गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


Kesari Veer Teaser : ‘केसरी वीर’ के टीजर में सूरज पंचोली को एक वीर योद्धा के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी सेना के साथ युद्ध के मैदान में दुश्मनों से लोहा ले रहा है। टीजर में सुनील शेट्टी भी सूरज का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, विवेक ओबेरॉय नेगेटिव रोल में दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म में मुख्य विलन की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में फिल्म के ग्रैंड सेट, भव्य कॉस्ट्यूम और धमाकेदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों को इसे लेकर उत्साहित कर दिया है।


Kesari Veer Teaser : सूरज पंचोली ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद उनकी फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। ‘केसरी वीर’ को सूरज के करियर का एक अहम मोड़ माना जा रहा है। फिल्म में उनके एक्शन और ड्रामेटिक अभिनय को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us