Create your Account
Karnataka News : बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस के कॉफिले पर किया हमला, अपने साथी को छुड़ाकर हुए फरार...
- Rohit banchhor
- 29 Jun, 2024
Karnataka News : गडग। कर्नाटक के गडग जिले के रेलवे ब्रिज के पास शनिवार तड़के बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस कॉफिले पर हमला कर दिया
Karnataka News : गडग। कर्नाटक के गडग जिले के रेलवे ब्रिज के पास शनिवार तड़के बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस कॉफिले पर हमला कर दिया, फिर अपने साथी को छुड़ा ले गए। पुलिस ने बताया कि गडग रेलवे ब्रिज के पास गिरोह के लोगों ने गंगावती पुलिस के काफिले पर हमला किया और आरोपी अमजद अली ईरानी को साथ लेकर फरार हो गये। गंगावती शहर पुलिस को डकैती के एक मामले में ईरानी को गिरफ्तार किया था।
Karnataka News : पुलिस अधीक्षक बी.एस. नेमागौड़ा ने शनिवार को अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद बताया कि पुलिस की टीम ईरानी को गिरफ्तार कर गंगावती थाने ले जा रही थी। रास्ते में उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया और आरोपी के साथ भागने में कामयाब रहे। पुलिस हमले में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेगी। अभी यह पुष्टि की जा रही है कि कितने हमलावर थे।
Karnataka News : घटना में पुलिस की कार की खिड़की टूट गई और दरवाजे को भी क्षति पहुंची है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किस गैंग ने किया था। एसपी नेमागौड़ा ने कहा कि हमें पता है कि उनके मन में कानून का डर कैसे पैदा किया जाना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गैंग को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, CMHO कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- 2. CG News : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तीन माह बाद फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं, नोट कर लें शेड्यूल
- 3. CG News : नक्सलियों के ‘गढ़’ गोगुंडा पहाड़ पर सुरक्षाबलों का कब्जा, टॉप कमांडर रमन्ना का 20 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त
- 4. CG News : जंगल गया बुजुर्ग को हाथी ने उतारा मौत के घाट, 101 हाथियों से बढ़ा खतरा, दहशत में ग्रामीण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

