IND vs ENG 1st ODI: भारत के आगे 248 रन पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड, डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने झटके तीन विकेट
IND vs ENG 1st ODI: नागपुर: नागपुर में 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो चुका है, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण वे बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाए। इंग्लैंड की पूरी टीम 248 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की पारी का अंत करते हुए साकिब महमूद को आउट किया।
IND vs ENG 1st ODI: हर्षित राणा की शानदार शुरुआत, जडेजा का जादू
इस मैच में वनडे में पदार्पण करने वाले हर्षित राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा, मोहम्मद शमी, अक्सर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। अब भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 249 रन की जरूरत होगी।

IND vs ENG 1st ODI: कहा देखें लाइव प्रसारण
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वनडे सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा, और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार एप पर मैच देखा जा सकता है।
IND vs ENG 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
IND vs ENG 1st ODI: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

