Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Heart Attack: घबराहट होने पर चलकर पहुंचा अस्पताल, कैमरे के सामने रुकीं धड़कनें, पलक झपकते मौत
- VP B
- 19 Aug, 2024
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक सोनू खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था।
Heart Attack: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में हार्ट अटैक से मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बेचैनी महसूस होने पर एक ऑटो चालक क्लिनिक में इलाज के लिए पहुंचा था। डॉक्टर अभी जांच ही कर रहा था कि युवक की धड़कनें रुक गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का यह कथित वीडियो वायरल हो रहा है।
Heart Attack: बताया जाता है कि इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक सोनू को अचानक बेचैनी महसूस हुई। उसे सीने में दर्द भी हो रहा था। युवक इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचा। भाग्यश्री अस्पताल में उसने डॉक्टर को अपनी समस्या बताई। डॉक्टर ने उसकी जांच की। इसी दौरान वह अचानक गिर गया। इसके बाद उसको पास के एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Heart Attack: पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सोनू को कार्डियक अरेस्ट मालूम पड़ता है। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परदेसी पुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना मिली थी। इसी आधार पर जांच की जा रही है।
Heart Attack: घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक सोनू खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में अचानक उसे अटैक आया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कार्डियक अरेस्ट से मौत की पुष्टि प्रारंभिक तौर पर हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
- 2. CG Teacher Promotion: शिक्षक प्रमोशन, 55 सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, आदेश जारी
- 3. Dhurandhar 2 Song Aari Aari Release: आदित्य धर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’, रणवीर सिंह का दिखा दमदार अंदाज
- 4. IPL 2026 New Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग का नया शेड्यूल जारी, ब्रॉडकास्टर ने बता दी तारीख, यहां चेक करें फटाफट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

