Create your Account
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 20 मार्च
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की विशेष अदालत में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को फिर स्थगित हो गई। सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) कोर्ट में वादी और गवाहों की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अब इस मामले की अगली तारीख 20 मार्च 2025 तय की है।
वादी के वकील संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन वादी और गवाह समय पर कोर्ट नहीं पहुंचे, जिसके चलते सुनवाई टाल दी गई। यह मामला 2018 का है, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विजय मिश्रा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।
लगभग पांच साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद दिसंबर 2023 में अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में राहुल ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां विशेष न्यायाधीश ने उन्हें दो मुचलकों पर 25-25 हजार रुपये की जमानत दी थी। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसे वादी ने अपमानजनक बताया था। अब इस मामले में अगले कदम की प्रतीक्षा 20 मार्च तक जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : कैथल में बाबा मुकुटनाथ मठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सनातन धर्म की परंपरा पर दिया जोर
- 2. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, देखें लाइव
- 3. CSK Reunion : चेन्नई सुपर किंग्स का 'रोर 2026' इवेंट : चेपॉक में धमाकेदार रीयूनियन, MS धोनी, रैना, हेडन समेत कई दिग्गज उतरे मैदान पर; देखें VIDEO
- 4. Hera Pheri 3 Controversy: हेरा फेरी 3 फिर विवादों में: फिल्म के राइट्स को लेकर मचा बवाल, शूटिंग आगे टलने की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

