Guru Randhawa: ये गुरु रंधावा के साथ क्या हुआ ! गर्दन और सिर पर पट्टी, कैसे लगी चोट, सोशल मीडिया पर सनसनी...
Guru Randhawa: मुंबई: पंजाबी गायक और अभिनेता गुरु रंधावा अपनी आगामी फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते समय घायल हो गए। इस हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आए।
तस्वीर में उनकी गर्दन पर सर्वाइकल कॉलर और सिर पर पट्टी बंधी हुई दिखी, साथ ही चेहरे पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा जोश अभी भी कायम है। 'शौंकी सरदार' के सेट से एक याद। एक्शन करना आसान नहीं, पर अपने फैंस के लिए मैं मेहनत जारी रखूंगा।"
Guru Randhawa: इस पोस्ट ने फैंस और सेलेब्स को चिंतित कर दिया। मृणाल ठाकुर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "क्या हुआ?" वहीं, अनुपम खेर ने हौसला बढ़ाया, "आप बेहतरीन हैं, जल्द ठीक होंगे।" मीका सिंह, भारती सिंह और ओरहान अवत्रमणि ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फैंस ने भी कमेंट्स में कहा, "हमें आपके गाने ही काफी हैं, इतना जोखिम न लें, बस जल्द ठीक हो जाएं।"
Guru Randhawa: 'शौंकी सरदार' एक प्रेम, वफादारी और सांस्कृतिक गौरव की कहानी है, जिसे गुरु का प्रोडक्शन हाउस 751 फिल्म्स बना रहा है। धीरज रतन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निमृत कौर आहलूवालिया भी हैं। यह फिल्म 16 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

