Entertainment News : महाकुंभ पर बनने जा रही है फिल्म 'महासंगम', अभिषेक बनर्जी होंगे हीरो, ए.आर. रहमान देंगे संगीत
Entertainment News : प्रयागराज। हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को अब एक फीचर फिल्म के माध्यम से पर्दे पर उतारा जाएगा। 'वर्चुअल भारत' प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म का ऐलान किया है, जिसका नाम 'महासंगम' रखा गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे, जबकि नीरज काबी और शहाना गोस्वामी भी प्रमुख किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन भारत बाला करेंगे और संगीत ए.आर. रहमान देंगे।
Entertainment News : क्या होगी फिल्म की कहानी?
'महासंगम' फिल्म परिवार, विरासत और संगीत की एक गहरी कहानी को दर्शाएगी। इसकी पृष्ठभूमि दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम – महाकुंभ के आसपास बुनी गई है। फिल्म का कथानक महाकुंभ के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को उजागर करेगा, जहां करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगाने और आशीर्वाद पाने के लिए जुटते हैं।
Entertainment News : फिल्म की कास्ट और टीम-
फिल्म में अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि नीरज काबी और शहाना गोस्वामी भी अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन भारत बाला करेंगे, जो अपनी विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। संगीत ए.आर. रहमान द्वारा दिया जाएगा, जो फिल्म को एक अलग ही आयाम देगा।
Entertainment News : सोशल मीडिया पर उत्साह-
फिल्म के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हैं। 'वर्चुअल भारत' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की पहली झलक शेयर की है, जिस पर फैंस ने खूब प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "बेसब्री से इंतजार है।" वहीं, दूसरे ने कहा, "मेरे फेवरेट फिल्ममेकर, बहुत उत्साहित हैं।"

