Create your Account
Crime News: नीले ड्रम के बाद अब सूटकेस में मिली लाश,भांजे के प्यार में पागल हुई मामी, पढ़िए चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री
- Pradeep Sharma
- 21 Apr, 2025
Crime News: देवरिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम में पति की हत्या का मामला अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि देवरिया में भी वैसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या
Crime News: देवरिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम में पति की हत्या का मामला अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि देवरिया में भी वैसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर शव को सूटकेस में ठूंस दिया और उसे फेंक दिया।
Crime News: दरअसल, देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव में गेहूं के खेत में कुछ लोगों ने सुबह एक सूटकेस पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें 30 साल के एक युवक का शव मिला, जिसके सिर पर चोटों के निशान थे।
Crime News: पुलिस ने शव की शिनाख्त और जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव का नौशाद (30) है, जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था। जांच में पत्नी पर शक गहराया। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया। उसका अपने रिश्ते के भांजे के साथ अवैध संबंध था।
Crime News: पति के लौटने पर वह उनके रिश्ते में बाधा बनने लगा, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को सूटकेस में भरकर 50 किलोमीटर दूर सुनसान खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है।
Related Posts
More News:
- 1. Union Budget 2026-27: बजट में रियल एस्टेट सेक्टर को क्या मिला, REITs से खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें एक्सपर्ट्स की राय
- 2. MP News : किसान कल्याण वर्ष–2026: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, खेत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर
- 3. CG News : 8 फरवरी को एक साथ तीन परीक्षा से अभ्यर्थी परेशान, एक ही दिन UPSC, व्यापम और सीटेट लेगा परीक्षा
- 4. CG News : ACB का बड़ा एक्शन, पेंशन के लिए घूस लेते बाबू गिरफ्तार, इधर हाउसिंग बोर्ड के रिश्वतखोर कमिश्नर और क्लर्क दबोचे गए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

