Coldplay Mumbai Concert: ‘कोल्डप्ले’ मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट की घोषणा, लोगों में दिखा गजब का क्रेज, जानें कब होगा लाइव
मुंबई। Coldplay Mumbai Concert: भारत में जल्द ही इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले का लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है। वहीं यह कोल्डप्ले कॉन्सर्ट इस बार मुंबई में होगा। ऐसे में अब इस कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि, इससे पहले भी इस कॉन्सर्ट के लिए टिकट बुकमायशो पर मिनटों में ही बिक गए थे।
लेकिन इस बार फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि बुकमायशो ने कोल्डप्ले के आगामी मुंबई कॉन्सर्ट के लिए अतिरिक्त टिकटों की घोषणा की है।
ऐसे में अगर आपने अबत टिकट नहीं ली है, तो आप फटाफट ले सकते हैं। दरअसल, कोल्डप्ले का लाइव कॉन्सर्ट 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। यह टूर इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले के ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर- इंडिया’ का हिस्सा होगा। हालांकि, मूंबई के बाद अहमदाबाद में भी कोल्डप्ले का लाइव कॉन्सर्ट होगा।
Coldplay Mumbai Concert: यहां मिलेंगे कोल्डप्ले के टिकट
आपको बता दें, कोल्डप्ले के तीन मुंबई शो के लिए लिमिटेड एक्सट्रा टिकट 11 जनवरी को शाम 4 बजे से बुकमायशो ऐप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। लेकिन कॉन्सर्ट के टिकट की बढ़ती मांग को नजर में रखते हुए बुकमायशो ने वेटिंग रूम सिस्टम लागू किया है, जो टिकट बिक्री शुरू होने से एक घंटे पहले यानी दोपहर 3 बजे IST पर खुलेगा। ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा उन्होंने कहा कि, “कोल्डप्ले म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर 2025- भारत, मुंबई शो के लिए सीमित एक्सट्रा टिकट रखे गए हैं। टिकट आज शाम 4 बजे IST पर उपलब्ध हैंं, जबकि वेटिंग रूम दोपहर 3 बजे IST पर खुलेगा।”
Coldplay Mumbai Concert: टिकट बुक के लिए करना होगा इतना वेट
साथ में इसमें एक और खास बात है कि वेटिंग रूम में जल्दी प्रवेश करने के लिए प्राथमिकता नहीं जाएगी। टिकट बिक्री शुरू होने के बाद, हर किसी को एक-एक कर आधार पर स्थान मिलेगा और प्रत्येक उपयोगकर्ता एक बार में ज्यादातर 4 टिकट ले सकता है। सीट लेआउट पर पहुंचने के बाद, टिकट बुक करने के लिए उपयोगकर्ताओं को लगभग 4 मिनट का वक्त दिया जाएगा और यह आपके नंबर आने पर निर्भ करेगा।

