Create your Account
Champions Trophy: भारत की जर्सी से 'पाकिस्तान' का नाम हटा देगा BCCI? ICC ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, जानिए पूरा मामला
Champions Trophy: नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लोगो पर पाकिस्तान का नाम छपवाने को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने किट पर पाकिस्तान का नाम छपवाने से इनकार किया था, जिसका आईसीसी ने कड़ा विरोध किया है।
Champions Trophy: आईसीसी ने दिया बीसीसीआई को कड़ा संदेश
आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को स्पष्ट संदेश भेजा है कि टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान कर रहा है इस लिए किट पर पाकिस्तान का नाम लिखा होना चाहिए। एक आईसीसी अधिकारी ने पाकिस्तान के एक चैनल को बताया, "यह हर टीम की जिम्मेदारी है कि वह अपनी जर्सी पर टूर्नामेंट के लोगो को जोड़े। सभी टीमों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारतीय टीम अपनी किट पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखवाती है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
Champions Trophy: बीसीसीआई पाकिस्तान का नाम नहीं छपवाना चाहता
बीसीसीआई इस फैसले के पक्ष में नहीं है और उसने स्पष्ट किया है कि भारतीय टीम की किट पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा जाएगा। बीसीसीआई का तर्क है कि भारत को पाकिस्तान नहीं जाना है और भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। इसके बावजूद, आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी टीम की जर्सी पर मेज़बान देश का नाम लिखा होना चाहिए, चाहे मैच कहीं भी हो।
Champions Trophy: बीसीसीआई और पीसीबी के रिश्ते में तनाव
बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच रिश्ते पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण रहे हैं। विशेष रूप से जब बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार किया था, तब से दोनों बोर्डों के बीच विवाद बढ़ गया। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर गीदड़भभकी दी थी, लेकिन आखिरकार आईसीसी के समक्ष उसे झुकना पड़ा। अब इस समझौते के तहत, पाकिस्तान 2027 तक भारत की मेज़बानी में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स में तटस्थ स्थान पर खेलने के लिए मजबूर होगा।
Champions Trophy: कैप्टंस मीट पर भी विवाद
इस बीच, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कैप्टंस मीट को लेकर भी विवाद जारी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान जाना होगा, लेकिन उनके पाकिस्तान दौरे पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। इस मीटिंग में सभी आठ देशों के कप्तान शामिल होंगे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई उन्हें सीमा पार यात्रा करने की अनुमति देगा या नहीं।
Related Posts
More News:
- 1. IndiGo flight emergency landing: हजारों फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान, तभी IGI एयरपोर्ट पर आई फुल इमरजेंसी काल.. 161 यात्रियों में मच गई चीख पुकार
- 2. Property Registry: एक घंटे के भीतर करानी होगी संपत्ति की रजिस्ट्री, 1 अप्रैल से यहां लागू होगा नया नियम
- 3. CG Forest News: शिकार गिरोह का भंडाफोड़, बाघ-तेंदुए की खाल के साथ 9 गिरफ्तार
- 4. CG News : नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण: 5 हथियारबंद ईनामी नक्सली एसपी के सामने करेंगे समर्पण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

